अररिया (राज टाइम्स)।
बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद टीएमसी के गुंडों ने प्रजातंत्र के न्यूनतम मानकों का गला घोटते हुए अभी तक दर्जनों कार्यकर्ताओं की नृशंस हत्या ,लूटपाट, भाजपा कार्यालय में आगजनी महिला कार्यकर्ताओं से गैंग रेप की घटना सहित कार्यकर्ताओं पर जारी हिंसा लोकतंत्र के लिए शर्मनाक ही नही अत्यंत भयावह है, ममता की पार्टी के गुंडों ने नृशंसता की पराकाष्ठा पार कर दी है। यह बातें भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने चुनाव परिणाम आने के उपरांत बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी के गुंडों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या और उनपर जारी हिंसा का कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कही उन्होंने कहा की यह लोकतंत्र पर हमला है हम कार्यकर्ताओं पर हमले और हत्या की घोर भर्त्सना करते है।प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद जो घटनाएं देखने और सुनने को मिल रही है वो गम्भीर चिंता में डालने वाली है ऐसी घटनाएं भारत विभाजन के समय सुना गया था लेकिन आजाद भारत मे चुनाव परिणाम के बाद इतनी असहिष्णुता आज तक नही देखी गई होगी।जहाँ पूरे प्रदेश में भय का वातावरण वयाप्त हो सत्ताधारी पार्टी हाथ बांधे बैठी हो पुलिस निष्क्रिय है।बंगाल में ममता सरकार सीपीएम के तरह विरोधियों को हिंसा के द्वारा कुचलना चाहती है। वहीँ लोकतंत्र की दम्भ भरने वाली कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों की चुप्पी ने सत्तपोषित राजनीतिक हिंसा को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने सवालिये लहजे में कहा क्या गुरु रवींद्रनाथ टैगोर और बंकिमचंद्र की धरती पर लोकतंत्र की रक्षा नही होनी चाहिये? श्री कुमार ने महामहिम राष्ट्रपति व केंद्र सरकार से अबिलम्ब हस्तक्षेप करते हुए बंगाल में जीत के जश्न में निंदनीय अपराध की पराकाष्ठा पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कोई टिप्पणी नहीं