Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बिहार/अररिया- पुलिस ने किया मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, एक महिला सहित 6 गिरफ्तार



अररिया (राज टाइम्स) । अररिया पुलिस के द्वारा मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। मिनी गन फैक्ट्री के संचालन के आरोप में एक महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है, वहीं भारी मात्रा में हथियार बनाने का औजार, सामग्री व अर्धनिर्मित हथियार भी बरामद किया गया है।
इस सम्बंध में अररिया एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने देते हुए  बताया कि दो दिन पूर्व अररिया पुलिस ने कुख्यात अपराधी विजय राठौर को डकैती की योजना बनाते हुए हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के क्रम में विजय राठौर ने बताया कि पलासी थाना क्षेत्र के कनखुदिया गांव में सहीम नामक व्यक्ति के घर मिनी गन फैक्ट्री चलाया जा रहा है जहां से हथियारों की सप्लाई की जाती है। इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर सहीम के घर पर छापामारी की जिसमें पुलिस को अवैध हथियार बनाने वाले सामान की बरामदगी हुई।
पुलिस ने सहीम के घर से अर्ध निर्मित देसी पिस्तौल, देसी कट्टा बनाने की मशीन व अर्ध निर्मित देसी पिस्तौल के साथ अन्य कई सामानों को बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला और 5 पुरुष को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं