Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

नेपाल- नेपाली नागरिक को भारत से नेपाल वापसी के लिए खोले गए 20 सीमा नाका


इंटरनेशनल डेस्क (राज टाइम्स) कोविड 19 को लेकर जारी लॉकडाउन के मद्देनजर नेपाली नागरिक को भारत से नेपाल स्थल मार्ग से वापस जाने के लिए भारत-नेपाल के 20 सीमा नाका से प्रवेश की अनुमति दी गयी है अर्थात अब भारत से नेपाल जा रहे नेपाली नागरिक निर्धारित 20 सीमा से ही नेपाल में प्रवेश कर सकेंगे।




नेपाल के प्रधानमन्त्री तथा मंत्रीपरिषद के कार्यालय से जारी की गई सूचना के अनुसार इलाम जिले के पशुपतिनगर, झापा जिले के काँकडभिट्टा, मोरंग जिले के रानी जोगबनी, सप्तरी जिले के कुनौली, सिरहा जिले के ठाडी  माडर, महोत्तरी जिले के भिट्टामोड, सर्लाही जिले के मलङ्गवा, रौतहट जिले के गौर, पर्सा जिले के बीरगंज, नवलपरासी जिले के महेश्वपुर, रुपन्देही जिले के वेवहिया तथा कपिलवस्तु जिले के तौलिहवा व कृष्णनगर को प्रवेश स्थल बनाया गया है। वहीं बाँके जिले के खजुरा, बर्दिया जिले के सुरजपुर व गुलरिया, कैलाली जिले के गौरीफन्टा, कंचनपुर जिले के गड्डाचौकी, बैतडी जिले के झुलाघाट व दार्चुला जिले के दार्चुला सीमा से नेपाली नागरिकों के लिये प्रवेश बिन्दु नाका निर्धारित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं