Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

Bihar-कुख्यात शराब कारोबारी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पुछताछ के बाद भेजा गया जेल




 गिरफ्तार अपराधी के पास से 35000 नगद भी हुआ बरामद

छपरा (राज टाइम्स)

 दर्जनों कांड का वांछित अपराधी व शराब कारोबारी  बजरंगी सिंह उर्फ संदीप सिंह को सारण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिय, गिरफ्तार अपराधी के पास से ₹35000 नगद बरामद हुआ है। इन पर  विभिन्न थानों में कुल 10 मुकदमा दर्ज है, सरण पुलिस इन्हें 2 वर्षों से  तलाश कर रही थी।यह जानकारी सारण के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने  एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के  माध्यम से दी।
  एसपी संतोष कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि  गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ  में  शराब कारोबार में शामिल होने की बात स्वीकारी है। गिरफ्तार बजरंगी सिह के  निशानदेही पर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि 2016 से अब तक  बजरंगी सिंह  उर्फ संदीप सिह पर  10 मुकदमा दर्ज है। इनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है,  एक मुकदमा अरवल जिला के  कलेर थाना में दर्ज है,  जबकि  8 मुकदमा नगर थाना में दर्ज है तथा एक केस रिविलगंज थाना में भी  दर्ज है। गिरफ्तार अपराधी शहर के छोटा तेलपा रावल टोला निवासी बताया गया है।  संतोष कुमार ने यह भी कहा कि  कुख्यात अपराधी के  गिरफ्तारी की टीम में  पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना अध्यक्ष विमल कुमार सिह एवं  नगर थाना के  कर्मी शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं