अररिया (राज टाइम्स)
लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही गुरूवार को संपन्न हो गया। शहर के परमान नदी स्थित त्रिशूलिया घाट,एबीसी नहर समेत विभिन्न छठ घाटों पर कल सुबह 06 बजे के करीब पर सूर्योदय होने के साथ ही अर्घ्यदान किया गया था।इसके बाद छठव्रती व उनके स्वजनों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर खुद के लिए और देश के हित की कामना की। इससे पहले गुरुवार की अलसुबह से ही श्रद्धालु पास के छठ घाटों पर पहुंचने लगे थे। इन घाटों पर रोशनी की बेहतर व्यवस्था होने से यहां का दृश्य मनोहारी था।वही जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच व पुलिस अधीक्षक हृदयकांत स्वयं विधि व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए,वही एसडीएम शलैश चंद्र दिवाकर,एसडीपीओ पुष्कर कुमार,मुख्यालय डीएसपी सुबोध कुमार,समेत नगर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार मुस्तैद थे।।छठ पूजा के लिए अररिया में फारबिसगंज,जोगबनी से लेकर रानीगंज,भरगामा और जोकीहाट समेत जिले के विभिन्न घाटों पर काफी संख्या में व्रती और श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव को अर्घ्य दिया।
इस दौरान प्रशासन के द्वारा श्रद्धालुओ की सुविधा के लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। वही छठ व्रतियों ने पूरी श्रद्धाभाव के साथ पानी में खड़े होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और छठ मैया से अपनी मनोकामना पूर्ण करने की मन्नत भी मांगी। इस के साथ चार दिवसीय पर्व छठ पूजा सम्पन्न हुई। -- सोमवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ था पर्व

कोई टिप्पणी नहीं